
जमशेदपुर। हैरान कर देने वाली खबर झारखंड के जमशेदपुर से सामने आई है, जहां सोनारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी से फोन पर विवाद के बाद पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से युवती की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भुइयांडीह की रहने वाली सुमित्रा प्रामाणिक (25) अपनी सहेली के साथ नया पुल पर गई थी। वहां वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी।
बात करते-करते उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सुमित्रा ने अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। नदी का बहाव तेज होने के कारण वह तुरंत बह गई।
सुमित्रा की सहेली ने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कर दिया। लेकिन देर शाम तक युवती का कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वालों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, गोताखोरों की मदद से सुमित्रा की तलाश की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj