Today’s Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Today’s Horoscope: 29 जुलाई, 2025 का राशिफल

मेष

घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें सपोर्ट की बेहद जरूरत है।

वृष

दिन शुभ है। अपने प्रेमी से मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।

मिथुन

दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में नहीं उलझें। कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा।

कर्क

दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत चमक सकती है। हर तरह के विवाद से दूर रहें।

सिंह

दिन बिजी रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी। अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है।

कन्या

दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला

दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा। बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। विवाद नहीं करें।

वृश्चिक

थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।

धनु

दिन अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

मकर

छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे, लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे। व्यवहार में सुधार करें।

कुंभ

ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे हो जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे।

मीन

बिजनस और इन्वेस्टमेंट में टेंशन खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *