Weather Alert : इन राज्‍यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Alert : नई दिल्‍ली। देश के कई राज्‍यों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। आज यानी 28 जुलाई को भी कई राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं। कई राज्‍यों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।

राजस्‍थान के लिए रेड अलर्ट

राजस्थान में आज  को बरान, भरतपुर, झालावाड़ और करौली जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां अत्यंत भारी वर्षा के कारण संभावित आपदा की आशंका है।

उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश क्षेत्र में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इसे ओरेंज-या रेड अलर्ट रखा है। हिमाचल और पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में तीव्र बारिश की संभावना है।

मुंबई एवं आसपास (महाराष्ट्र)

मुंबई, पालघर और ठाणे जिलों में येलो अलर्ट जारी है। खासकर उच्च ज्वार और समुद्री गतिविधियों के मद्देनज़र लोगों से तटीय यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बंगाल, झारखंड, मध्य भारत

बंगाल एवं आसपास के इलाकों में सोमवार से अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगी, जिसमें कोलकाता सहित नार्थ एवं साउथ 24 परगना, हुगली, हरियाली जैसे जिलों पर असर दिख रहा है।

डिप्रेशन के प्रभाव में झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कुछ भागों में अगले 36 घंटे तक मॉडरेट से भारी बारिश और स्थानीय जलभराव की आशंका बनी हुई है।

दिल्ली और एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में 28 से 30 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने, और बादलों के साथ तूफानी गर्जना की आशंका है। हालांकि, किसी विशिष्ट अलर्ट (रेड/ऑरेंज) अभी तक जारी नहीं किया गया है।

केरल और दक्षिणी राज्यों

केरल के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी छिटपुट भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

पश्चिम और मध्य भारत

पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र (घाट इलाके) में आज भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका है। साथ ही कई क्षेत्रों में रेड/ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा

यहां हाल में भारी वर्षा हुई थी। आईएमडी की ताज़ा जानकारी के अनुसार ओडिशा में अगले छह दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK