- Today’s Horoscope: 26 जुलाई, 2025 का राशिफल
मेष
मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करें। विवाद से बचें।
वृष
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी तालमेल बनाकर चलना होगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। अध्यात्म के कार्यों में रुचि रहेगी। मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटें। पुराने लेनदेन से छुटकारा मिल सकता है।
मिथुन
कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे, लेकिन अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लेनी होगी। वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। सेहत का ख्याल रखें।
कर्क
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। किसी पेंडिंग काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। लापरवाही के कारण कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।
सिंह
दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस की योजनाओं में तालमेल बनाकर चलना होगा। आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करें। स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है।
कन्या
निवेश संबंधी मामले में दिन बढ़िया रहने वाला है। माता-पिता से किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, जो परेशान करने की कोशिश करेंगे। दिखावे के चक्कर में धन खर्च अधिक करेंगे।
तुला
दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। मनोबल को ऊंचा करके चले। धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में छोटे बच्चे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। कोई रुका काम पूरा हो सकता है।
वृश्चिक
पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। कामों को थोड़ा धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं।
धनु
संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
मकर
परस्पर सहयोग की भावना मन में बनी रहेगी। किसी काम को लेकर अनुशासन बनाए रखना होगा। परिजन कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। धन में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कुंभ
निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। व्यापार में मन मुताबिक परिणाम मिलने से खुशी होगी। आर्थिक मामलों में पूरा ध्यान देना होगा। सभी का सहयोग बना रहेगा। कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
मीन
बिजनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाएं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों में ढील देंगे, तो बाद में पछतावा हो सकता है। मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटे। स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। कला कौशल में सुधार आएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)