गिरिडीह। प्रेमिका के घर में फंदे से युवक का लटकता शव मिला है। घटना झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव की है। मृतक का नाम सोहैल अंसारी है।
बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय सोहैल ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य मकबूल अंसारी का पुत्र था। उन्होंने लड़की के परिजनों पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना पर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद देवरी थाना पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक सोहैल के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का पिछले एक साल से गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने सोहैल का शव युवती के घर के बाहरी ग्रिल में फंदे पर लटका देखा। इस घटना के बाद लड़की के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को देखने से लगता है कि युवक की हत्या कर शव को खिड़की की ग्रिल से फंदे के सहारे लटका दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


