निःशुल्क हृदय रोग शिविर में 40 मरीजों की हुई जांच

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप गढ़वा एवं यशोदा अस्पताल (दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में क्‍लब के अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में गढ़वा सहित डाल्टनगंज, रामानुजगंज व मझियाओं क्षेत्रों से आए लगभग 40 मरीजों की मुफ्त जांच की गई। जांच के क्रम में 9 मरीजों में विभिन्न प्रकार के हृदय रोगों की पहचान की गई। कई अन्य मरीजों को अन्‍य जांच की सलाह दी गई।

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास केशरी ने कहा कि क्षेत्र में हृदय रोग को लेकर जागरुकता की भारी कमी है। बीमारी की जानकारी होने के बावजूद लोग घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहते हैं। समय पर समुचित चिकित्सा नहीं ले पाते, जो आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि हृदय रोगों में देरी अत्यंत घातक होती है, क्योंकि इससे शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। उपचार जटिल हो जाता है।

डॉ. केशरी ने इस दौरान घोषणा की कि 20 वर्ष तक की उम्र के मरीजों को यदि ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता पड़ी तो वे कुछ अन्य संस्थाओं के सहयोग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएंगे। अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए न्यूनतम शुल्क पर ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, विनोद कमलापुरी, एम.पी. केशरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, मनोज केशरी (सन रेडियो), सुनील अग्रवाल, चंदन चंद्रवंशी, अजय केशरी समेत अन्‍य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK