चाईबासा : युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी नीमडीह में शनिवार रात करीब 9:45 बजे सुमित सिंह यादव (पिता–राजकुमार सिंह यादव) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता के बयान के आधार पर सदर थाना में कांड संख्या 56/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 (1), 303(2), 3(5) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में सदर थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी, तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल पांच अपराधियों की पहचान की गई। विशेष टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अभिजीत अधिकारी (उम्र 28 वर्ष), निवासी छोटा नीमडीह एवं वर्तमान में पुतकर देवगम के घर किराए पर रह रहा था। सौरभ राज उर्फ विक्टर (उम्र 20 वर्ष), निवासी न्यू कॉलोनी टुंगरी शामिल हैं। दोनों ने स्वीकार किया है कि वे हत्या में शामिल थे।

पुलिस को अभिजीत अधिकारी के निशानदेही पर वह शर्ट भी बरामद हुआ है, जिसे घटना के वक्त उसने पहना था और जिस पर मृतक का खून लगा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। वहीं, अन्य तीन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही पूरे कांड के उद्भेदन का भरोसा दिलाया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK