कुलविंदर सिंह ने उठाया बड़ा सवाल: कार्यकाल खत्म तो भगवान सिंह कैसे बना सकते हैं ट्रस्टी

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संविधान का हवाला देकर लोकल गुरुद्वारा कमेटी में हस्तक्षेप करने वाले भगवान सिंह खुद मानगो गुरु सिंह सभा के संविधान का पालन क्यों नहीं करते हैं?

गुरु सिंह सभा मानगो के संविधान के अनुसार कोई व्यक्ति तीसरी बार लगातार प्रधान नहीं बन सकता है। एक कार्यकाल तीन वर्ष अर्थात दो कार्यकाल छह साल का होता है तो भगवान सिंह पिछले आठ साल से कैसे पद पर काबिज हैं?

पिछले दो साल से उनका कार्यकाल संवैधानिक रूप से मान्य नहीं हो सकता और ऐसे में उनके द्वारा लिए गए सारे फैसले समय आने पर रद्द हो जाएंगे? गैर संवैधानिक रूप से वह नए ट्रस्टियों का चयन कर रहे हैं और प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कार्यसमिति की बैठक उन्होंने बुलाई है?

यदि वास्तव में गुरु घर से प्रेम है और पंथ की चढ़दी कला एवं कौम की एकता चाहते हैं तो भगवान सिंह अपने पद से इस्तीफा दें? ट्रस्टी बनाने का फैसला होने वाले नए प्रधान के विवेक पर छोड़ दें। नया प्रधान आम सभा बुलाकर इलाके के गणमान्य लोगों को ट्रस्टी के रूप में चयन कर लेगा।

कुलविंदर सिंह ने मानगो की संगत से अपील की है कि वह भगवान सिंह के इन कुत्सित चालों का जमकर विरोध करें। जमशेदपुर रजिस्ट्रार को लिखित जानकारी दें और उनको पद से उतरवाने के लिए संवैधानिक रूप से आंदोलन करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj