रांची। बड़ी खबर आई है। हेमंत सरकार ने लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनपर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और होटलों में प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
यह कार्रवाई तब हुई, जब एक युवती ने ई-मेल के माध्यम से अमित कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, झारखंड पुलिस की एडीजी, प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण ने मामले की जांच की।
जांच में युवती द्वारा लगाए गए आरोपों को सत्य पाया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अमित कुमार सिंह ने शिकायतकर्ता पर अपनी शिकायत वापस लेने और सबूत मिटाने के लिए दबाव भी बनाया था।
एडीजी ने अपनी जांच रिपोर्ट में अमित कुमार सिंह के इस कार्य को अत्यंत निंदनीय बताया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि अमित कुमार सिंह ने अपने पद की गरिमा को भी धूमिल किया है।
इन्हीं गंभीर निष्कर्षों और जांच रिपोर्ट के आधार पर, अमित कुमार सिंह को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के तहत निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान, अमित कुमार सिंह का मुख्यालय डीआईजी रांची के कार्यालय में रहेगा। इस दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही मिलेगा। इसके अतिरिक्त, उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी चलाई जाएगी, जो आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई का आधार बनेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


