
रामगढ़। अंततः पकड़ा गया सउद अंसारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मो. एबाद अंसारी। पुलिस ने इसे ओरमांझी से गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या ग्रामीण बरकाकाना ओपी पहुंचे और आक्रोश जताया।
दुर्गी गांव की महिलाएं आरोपी से हत्या के कारण जानने की बात कह रही थीं। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, ओपी के बाहर जुटे सैकड़ों पुरुष व युवा आरोपी को सामने लाने की मांग करने लगे।
ग्रामीणों ने बताया कि सउद अंसारी की हत्या का मुख्य आरोपी मो. एबाद अंसारी घटना के दो दिन के बाद से ही लापता था। छह जुलाई से लापता सउद अंसारी का शव 11 जुलाई को ग्रामीणों ने पीरीटांड़ स्थित बंद ईंट भट्ठे से बरामद किया गया था।
इस मामले में मृतक के पिता सयुब अंसारी ने दुर्गी बस्ती निवासी मोहम्मद एबाद अंसारी व पीरी बस्ती के आफताब अंसारी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आज मो. एदाब को धर दबोचा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj