
Jharkhand Weather : रांची। पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र के मध्य भागों पर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटो के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। यह झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर अक्षांश 24.0° उत्तर और देशांतर 86.7° पूर्व के पास है। धनबाद से लगभग 40 किमी उत्तर-पूर्व, हजारीबाग से 140 किमी पूर्व और गया से 200 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।
अगले 24 घंटों के दौरान डिप्रेशन की तीव्रता बरकरार रखते हुए झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका असर झारखंड में आज कई तरह से देखने को मिलेगा। यह जानकारी अभी-अभी रांची मौसम केंद्र ने दी है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिले में देखने को मिलेगा।
यहां बहुत भारी बारिश
राज्य के उत्तर-पश्चिम एवं इसके निकटवर्ती उत्तर-मध्य भागों में भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।
यहां बाढ़ की आशंका
गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका और रांची।
सावधानी बरतने की अपील
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। नागरिकों को निचले इलाकों से दूर रहने और मौसम संबंधी ताज़ा अपडेट्स पर नजर रखने की आवश्यकता है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK