बोल बम के नारे से गुंजायमान होने लगी है बाबा नगरी

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। महादेव की नगरी बैधनाथ धाम शुक्रवार से बोल बम का नारा पूरे क्षेत्र में गुंजायमान होने लगा है। बाबा बैधनाथ का सबसे प्रिय श्रावणी मेले की शुरुआत हो गयी है। शुक्रवार की सुबह सरकारी पूजा के बाद गर्भगृह के दरवाजे पर अर्घा लगा दिया गया है। इसी के साथ स्पर्श पूजा को बंद कर दिया गया है।

सुबह मंदिर का पट खुलते ही फुट ओवर ब्रीज के माध्यम से कावंरिया कतारबद्ध मझले खंड में पहुंचकर जलार्पण करते दिखे। कांवरियों की कतार गुरुवार देर रात से ही लंबी होती चली गयी थी, जो निरंतर पूरे श्रावणी मेला के दौरान जारी रहेगी। विधिव्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन भी तटस्थ दिख रहे हैं।

बहरहाल अभी तो मेले का शुभारंभ हुआ है। सम्पूर्ण सावन बाकी है। कहते हैं पूर्वोत्तर भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थल बाबा बैधनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसलिए बाबा नगरी देवघर में पूरे भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा धाम कांवर लेकर पहुंचते हैं।

सुरक्षा की दृष्टिकोण से मेला क्षेत्र में लगभग 12 हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी कांवरिया को कोई दिक्कत या तकलीफ़ नहीं हो। जिला प्रशासन का एक मात्र उद्देश्य है कि देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुलभ और सुरक्षीत जलार्पण कराया जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *