संदिग्ध अवस्‍था में दंतैल हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना अंतर्गत सेरेंगसिया गांव में एक विशाल दंतैल हाथी की संदिग्ध अवस्‍था में मौत हो गई। जंगल के बीचो-बीच मृत हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

वन विभाग में इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। विभाग के अधिकारी, फॉरेस्ट गार्ड्स और डॉक्टरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मौत की वजह बनी रहस्य

स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी की मौत करंट लगने से हुई हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि उसे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कराया गया होगा। हालांकि अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बिजली विभाग भी जांच में जुटा

करंट से मौत की आशंका के बाद बिजली विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है।

उत्पाती था मृत हाथी

जानकारी के अनुसार, मृत हाथी बीते कुछ दिनों से आसपास के गांवों में लगातार उत्पात मचा रहा था। उसने कई घरों को क्षति पहुंचाई थी। फसलें भी रौंद डाली थीं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था। उसकी अचानक हुई मौत ने जहां एक ओर ग्रामीणों को राहत दी है। वहीं दूसरी ओर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

वन विभाग पर उठे सवाल

पश्चिमी सिंहभूम में बीते कुछ सप्ताहों में हाथियों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। कभी बम विस्फोट में हाथी घायल हो रहा है, तो कभी संदिग्ध हालात में मौत हो रही है। इन घटनाओं ने वन विभाग की कार्यशैली और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाथियों की लगातार मौत

झारखंड सरकार और केंद्र सरकार जहां वन्यजीव संरक्षण पर भारी निवेश कर रही हैं, वहीं पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में हाथियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। लगातार हो रही हाथियों की मौतों ने वन्यजीव संरक्षण तंत्र की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK