
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर निवासी सुरेश महतो (32) की चेन्नई में बुधवार को मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सुरेश महतो घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। वह अपने पीछे पत्नी मालो देवी, पुत्री खुशबू कुमारी (10) नीतू कुमारी (6) और पुत्र सुभाष कुमार (1) समेत बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया।
सुरेश महतो भरखर निवासी भोला महतो के पुत्र थे। वे चेन्नई में श्रीनिवास इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। जानकारी के अनुसार 5 जुलाई, 2025 को सुरेश महतो कंपनी की लापरवाही के कारण हाई टेंशन टावर में करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे, उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।
घटना सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक के घर पहुंचे। संवेदना प्रकट करते हुए करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।
श्री अली ने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की आये दिन मौत की खबर सामने आती रहती है।हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है। ऐसे में पलायन को लेकर सरकार को ठोस नीति बनाने की जरूरत है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK