राजस्थानः चूरू में गिरा वायुसेना का जगुआर विमान, मलबे के पास मिले 2 के शत-विक्षत शव

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्थान। बड़ी और दुखद खबर राजस्थान के चूरू जिले से आई है, जहां भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है।

घटना के बाबत चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ। इसमें दो की मौत हुई है। मलबे के पास बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। चूरू के जिस इलाके में प्लेन गिरा है, वहां काफी बड़ा गड्ढा हुआ है।

बताते चलें कि, 2 अप्रैल 2025 को भी गुजरात के जामनगर में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जामनगर में जो विमान हादसे का शिकार हुआ वो दो सीटों वाला था। हादसे का कारण तकनीकी खराबी को बताया गया था।

विमान ने उड़ान भरी वैसे ही हादसा हुआ और आपको बता दें कि जगुआर फाइटर जेट को सेपेकैट जगुआर के नाम से भी जाना जाता है। इस विमान का इस्तेमाल ब्रिटिश और फ्रांसीसी वायुसेना कर रही थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *