नालसा योजना साथी, डॉन, जागृति एवं आशा पर डालसा का जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा ने दी एनडीपीएस एक्ट की जानकारी

रांची। नालसा योजना साथी, डॉन, जागृति व आशा योजना पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं कटचांचो गांव, मांडर में किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सुमन ठाकुर, शमीम अंसारी, बिनिता कुमारी, लखिंद्र गोप, तालिब अंसारी, राजा वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।

राजेश कुमार सिन्हा ने नशा उन्मूलन ‘डॉन’ पर फोकस करते हुए एनडीपएस एक्ट पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण करना ही डालसा का एकमात्र उद्देश्य है। इसके तहत डालसा समय-समय पर गली, मुहल्लों व कस्बो में कैंप लगाकर निरंतर लोगों को जागरूक कर रहा है। साथी अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि निराश्रित व बेसहारा बच्चों को आश्रय दिलाने के लिए डालसा, रांची भरसक प्रयास करेगा। इसके लिए टॉल फ्री नम्बर-15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान पर फोकस करते हुए पीएलवी सुमन ठाकुर ने कहा कि वादकारी अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से करा सकते है। यह अभियान 1 जुलाई से शुरू होकर 90 दिनों तक चलेगा। वादकारियों को जल्द-से-जल्द सुलभ न्याय मिले, इसके लिए न्यायालयों द्वारा नोटिस का तामिला भी कराया जा रहा है। इससे कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके।

पीएलवी शमीम अंसारी ने वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन पर बातें कहीं। पीएलवी बिनिता कुमारी और लखिंद्र गोप ने मंईयां सम्मान योजना और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK