Today’s Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Today’s Horoscope: 5 जुलाई, 2025 का राशिफल

मेष

नई साझेदारी भी होने की संभावना है। सामाजिक कुछ लोग आपके किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

वृष

बॉस पर हावी होने की कोशिश नहीं करें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।

मिथुन

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें। मनोकामना पूरी होगी।

कर्क

लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा। इससे फायदा भी होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी।

सिंह

शत्रु कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आर्थिक संचय में वृद्धि मन्द गति से हो सकती है। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या

सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिना सोच विचार के कोई भी काम नहीं करें। अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठाएंगे। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा।

तुला

आकस्मिक लाभ के अलावा साझेदारी से कुछ बेहतरीन प्रोत्साहन मिल सकते हैं, जो वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं। आलस्य से बचकर रहें, वरना बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है।

वृश्चिक

वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी।

धनु

वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है। सतर्क रहें। कार्य सिद्धि होंगे। सेहत का ख्‍याल रखें।

मकर

क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। राजनेताओं को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

कुंभ

अविवाहितों को जीवनसाथी मिल सकता है। आलस्य त्यागें। समय पर काम करें। मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। आय से अधिक व्यय न करें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

मीन

त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। विदेश जाने के योग बनेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)