राज्यभर में MPW स्वास्थ्य कर्मी का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड MPW कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन 4 जुलाई से शुरू हुआ। पहले दिन राज्य भर के mpw कर्मि‍यों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। संघ श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्ति का भी बहिष्कार कर रहे है। यह जानकारी राज्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार और प्रदेश महासचिव मंगल हेंब्रम ने दी।

ये हैं मांगें

MPW (M) स्वास्थ्य कर्मियों को स्थाई करने के लिए बनी संचिका पर वित विभाग द्वारा की गई आपत्ति/क्वेरी का निष्पादन करते हुए प्रशासी पदवर्ग समिति से सहमति प्राप्त करते हुए मंत्रिपरिषद से अविलंब पारित किया जाए। 

MPW कर्मियों के स्थाई समायोजन की संचिका की डीलिंग करने वाले क्लर्क की अविलंब स्वास्थ्य निदेशालय से प्रतिनियुक्ति समाप्त की जाए। 

श्रावणी मेला के वर्ष 2016 से 2024 तक का बकाया TA/DA  का भुगतान किया जाए। पूर्व की भांति TA/DA का भुगतान श्रावणी मेला ड्यूटी रोस्टर के अनुसार श्रावणी मेला ड्यूटी के पूर्व ही किया जाए।

आंदोलन की रूपरेखा

  • 4 से 6 जुलाई तक राज्य भर के सभी कर्मी काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज करेंगे।
  • 7 और 8 जुलाई, को राज्य भर के सभी कर्मी अपने-अपने शरीर पर अपनी मांगों के समर्थन में कार्य करते हुए मांगपत्र की तख्ती लगाकर विरोध दर्ज करेंगे।
  • 9 और 10 जुलाई, 2025 को सभी MPW स्वास्थ्य कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहते हुए भूख हड़ताल करेंगे।

विभागीय कार्यालय का घेराव

संघ के अनुसार मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो मजबूरन 11 जुलाई, 2025 को अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी सूचना राज्य सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। इस आंदोलन में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का समर्थन प्राप्त है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK