लतीफ अंसारी
पिठोरिया। धुर्वा में चल रहे जगन्नाथपुर रथ मेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम जगन्नाथ महोत्सव-2025 में पिठोरिया की तनुश्री रॉय ने अपने कलादल के सदस्यों के साथ प्रस्तुति दी। तनुश्री की टीम में नीरज, तमन्ना, श्रीता, दृष्टि एवं स्पृहा शामिल थे।

इनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं कथक नृत्य पेश किया गया। तनुश्री ने अपने कलादल के सदस्यों के साथ शुरुआत में शिव वंदना किया। अंत में कृष्ण भजन के द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह महोत्सव 1 से 6 जुलाई, 2025 तक आयोजित है।
तनुश्री पिठोरिया के सुतियांबे निवासी हराधन रॉय व भानु रॉय की सुपुत्री हैं। तनुश्री रॉय वर्तमान में खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ में मास्टर्स ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स कथक विभाग में अध्यनरत है। इन्हें प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र, रांची में ‘बी ग्रेड’ आर्टिस्ट की उपलब्धि भी मिली है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK