प्रोन्‍नति में देरी से शिक्षक नाराज, कचहरी परिसर में धरना 19 जुलाई को

झारखंड
Spread the love

पलामू। अजाप्टा, पलामू जिला कार्यकारिणी के उच्च पदस्थ संघीय सदस्यों ने 3 जुलाई, 2025 को जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात की। ग्रेड फोर की प्रोन्‍नति में हो रहे देरी पर गहरा क्षोभ व रोष व्यक्त किया।

सदस्‍यों ने कहा कि वरीयता सूची प्रारंभिक शिक्षा स्थापना समिति से अनुमोदित होने के बाद रोस्टर क्लियरेंस एक माह से फाईलों में दबा हुआ है। प्रत्येक माह बड़े पैमाने पर अर्हताधारी शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहें हैं। फिर भी विभाग की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

समय रहते प्रोन्नति नहीं होने पर 19 जुलाई, 2025 को कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसी दिन दूसरे चरण के आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।

शिक्षकों के मुताबिक इसपर जिला शिक्षा अधीक्षक ने समुचित पहल करने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया है।

मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, संगठन सचिव राजीव रंजन पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, वरीय संयुक्त सचिव विनय कुमार मांझी, उपाध्यक्ष राम स्वरुप, नागेंद्र प्रसाद, क्यास ठाकुर भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK