पलामू। जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (भारत सरकार) द्वारा संचालित विभिन्न क्रियान्वयन योजनाओं की समीक्षा के लिए गठित केंद्रीय दल ने 3 जुलाई को भ्रमण किया। सर्वप्रथम केंद्रीय दल द्वारा मेदिनीनगर में भारतीय खाद्य निगम के एफएसडी डिपो का निरीक्षण किया गया। खाद्यान्न के रखरखाव के संदर्भ में जानकारी ली। मंडल प्रबंधक आशीष कुमार को आवश्यक निर्देश दिए।
इस क्रम में केन्द्रीय दल के द्वारा चैनपुर व्यापर मंडल धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। वर्ष, 2024-25 अंतर्गत धान क्रय, धान का उठाव, किसानों की राशि भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। इसके बाद चैनपुर प्रखंड अंतर्गत स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम चैनपुर में खाद्यान्न का रखरखाव एवं सभी संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

चैनपुर के ही दो जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्यान्न का उठाव, प्रतिमाह खाद्यान्न वितरण के सन्दर्भ में दुकान पर उपस्थित कार्डधारियों से जानकारी ली गयी। टीम द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड और फोर्टीफाईड चावल को बारे में उन्हें जानकारी भी प्रदान की गयी।
चैनपुर प्रखंड के कटीन टोला के पीवीटीजी लाभुकों से प्रतिमाह खाद्यान्न प्राप्ति के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी। अगस्त 2025 तक का राशन मिलने के बारे में कार्डधारियो से पूछताछ की, जिसमें कार्डधारियों द्वारा बताया गया कि प्रतिमाह उनके घर तक खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। पीवीटीजी लाभुकों के साथ स्थल पर उपस्थित बच्चों को खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।
इसके बाद परिसदन भवन में पीजी पोर्टल अंतर्गत शिकायतों के संदर्भ में शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित किया। उनसे शिकायत के निराकरण के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी। भ्रमण के पश्चात टीम ने उपायुक्त से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। टीम ने उपायुक्त को निरीक्षण के सन्दर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम में गोकुल नागरकोटी, निदेशक पॉलिसी वन और एफडी थ्री के सेक्शन ऑफिसर रामानंद मीणा शामिल रहे। जिला स्तर से जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु, मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, मेदिनीनगर, रंधीर कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चैनपुर, ललन कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पाटन, अक्षय कुमार व अंजय कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK