फर्टिलिटी विशेषज्ञों ने 30 प्रतिशत मामले पुरुष इन्फर्टिलिटी के किए दर्ज

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। 30 साल की उम्र के आसपास की आबादी में फर्टिलिटी की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इनमें से 30 प्रतिशत मामले पुरुषों की इन्फर्टिलिटी के हैं। 30 साल की उम्र के आसपास महिलाओं के अंडों की संख्या और क्वालिटी में काफी कमी दर्ज की गई है। उक्‍त बातें नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी, रांची की विशेषज्ञ डॉ. निवेदिता मिश्रा ने कही।

डॉ मिश्रा ने कहा,  ‘‘पुरुषों में इन्फर्टिलिटी के कुछ मामले मोटापे और डायबिटीज़ के कारण होते हैं। इन्फर्टिलिटी की समस्याओं वाले 30 प्रतिशत पुरुष मोटापे से पीड़ित हैं। इनमें से 20 प्रतिशत पुरुषों को डायबिटीज़, हाईपरटेंशन की समस्याएं हैं। जब खून में शुगर अधिक हो जाती है, तब स्पर्म पर दबाव पड़ता है। उनका कार्य प्रभावित होता है। इसके अलावा, हार्मोन में असंतुलन, विशेषकर कम टेस्टोस्टेरोन के कारण भी स्पर्म के उत्पादन पर असर होता है। धूम्रपान, मदिरासेवन, और लंबे समय तक बैठे रहने से भी पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है।’

फर्टिलिटी विशेषज्ञों ने बताया कि 30 साल की उम्र के आसपास महिलाओं में अंडों की संख्या कम देखी जा रही है। इससे पहले अंडे तब कम होना शुरू होते थे, जब वो 40 साल की उम्र के करीब पहुंच जाती थीं। आज युवा महिलाओं में भी अंडे कम हो रहे हैं। फर्टिलिटी का इलाज कराने के लिए आने वाली हर दस महिलाओं में से चार को एंडोमेट्रियोसिस होता है। एंडोमेट्रियोसिस में आमतौर से गर्भाशय के अंदर विकसित होने वाला टिश्यू ओवरीज़ या पेल्विस जैसी जगहों पर बनने लगता है, जिससे दर्द होता है। गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। यह सामान्य भी हो सकता है और गंभीर भी।

इसके कोई लक्षण प्रकट नहीं होते हैं, इसलिए महिलाओं को यह पता भी नहीं चल पाता है कि उन्हें एंडोमेट्रियोसिस है। एंडोमेट्रियोसिस होने पर माहवारी में दर्द हो सकता है। इसके अलावा, इन्फर्टिलिटी से पीड़ित हर दस महिलाओं में से चार महिलाओं को पीसीओएस होता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK