- विभिन्न क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का लिया जायजा
गणपतलाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को चैनपुर एव जारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उक्त क्षेत्र में किए जा रहे सरकारी कार्यों एव योजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दौरे की शुरुआत पंचायत भवन, बिन्डोरा में लगे धरती आबा जनभागीदारी अभियान के शिविर से हुई। उन्होंने प्रखंड कार्यालय में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य योग्य लाभुकों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छूटे हुए सभी लाभुकों को पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, पीएम जनधन एवं अन्य योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित किया जाए।
इसके पश्चात उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जारी का निरीक्षण किया। उपायुक्त द्वारा उक्त सेंटर की वर्तमान स्थिति, सफाई, शौचालय, पानी ,बिजली,भवन मरम्मत इत्यादि की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने ओपीडी पंजी की जांच कर कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही यथाशीघ्र लेबर रूम में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराते हुए सही तरीके से लेबर रूम का संचालन करने का निर्देश दिया गया।
जारी गांव के मुखिया द्वारा उपायुक्त गुमला को बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जानेवाली सड़क रैयती जमीन में हैं। इस सम्बन्ध में उपायुक्त ने मुखिया को ग्रामसभा कर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित करने की बात कही।
इसके पश्चात उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित जारी प्रखंड स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का की समाधि स्थल पहुंचीं। वहां उन्होंने समाधि स्थल के आसपास साफ सफाई कराने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
दौरे के क्रम में जारी गांव के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि इस गांव में बिजली एवं सड़क की समस्या है। ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण एवं बिजली की समस्या दूर करने की मांग की गई है। पंचायत सचिवालय में मोबाइल नेटवर्क की समस्या की जानकारी दी गई।
इसके पश्चात उपायुक्त गुमला ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत प्राप्त तालाब (लाभुक जॉनी कुजूर) का उद्घाटन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सुरक्षा एवं साज सज्जा के दृष्टिकोण से इस तालाब के चारों पत्थर लगाए जाए। चारों ओर पेड़ -पौधे भी लगाएं। उपायुक्त ने तालाब के समीप ही पौधारोपण भी किया।
इसके उपरान्त उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र, भीखमपुर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में नए किचन बनवाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। केंद्र में खराब पड़े चापाकल को यथाशीघ्र मरम्मत करने की बात कही। उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र में बनाए जा रहे भोजन की जांच कर बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए सहायिका सेविका को निर्देशित किया।
जारी प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने स्कूली बच्चियों से संवाद स्थापित किया। उनसे समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि विद्यालय भवन जर्जर है। इसपर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भवन निरीक्षण कर मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया।
उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में स्थित पुस्तकालय का भी जायजा लिया। उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्था सही करने की बात कही। जिससे बच्चे पुस्तकालय में आएं और पढ़ाई करें। साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों हेतु बन रहे मध्याह्न भोजन की भी जांच की।
उपायुक्त ने गांव के नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही ग्रामीणों को सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, बिजली की आपूर्ति बहाल करने, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
इस निरीक्षण अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, प्रखंड विकास पदाधिकारी,चैनपुर, सहित संबंधित विभागों के कई अन्य पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK