जून में रिटायर हुए 99 कर्मियों को सीसीएल ने दी विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल से जून-2025 में 99 कर्मी रिटायर हुए। मुख्यालय सहित क्षेत्रों में सम्मान समारोह आयोजि‍त कर सभी को विदाई दी गई। मुख्यालय में कार्यरत 8 कर्मी रिटायर हुए।‎

‎मुख्‍यालय से वन विभाग से आलोक कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक (पर्यावरण), भूमि एवं राजस्व विभाग से कष्ण झा, महाप्रबंधक (असैनिक); सामाजिक सुरक्षा विभाग से राजीव रंजन शर्मा, महाप्रबंधक (सामाजिक सुरक्षा); वित्त विभाग से सुशील कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (वित्त); क्रय विभाग से उत्तम कुमार नायक, वरीय निजी सहायक ए-1, गांधीनगर अस्पताल से जितेंद्र कुमार चौधरी (कार्यालय अधीक्षक); सुरक्षा विभाग से आंनद कुमार (वरीय सुरक्षा प्रहरी) एवं लेखा स्थापना विभाग से श्रीमती फरहत जहां (कैट-1) रिटायर हुए। 

‎समारोह में सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन उपस्थित रहे।‎

‎‎मुख्य अतिथि सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि सीसीएल परिवार के 99 समर्पित साथियों के सेवानिवृत्त होने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। अपने कंधो पर जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए उन्होंने कंपनी और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सीसीएल परिवार हमेशा उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद रखेगा।‎

‎निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति हुए कर्मियों ने अपने श्रम, निष्ठा और कड़ी मेहनत से सीसीएल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दिया। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करता हूं।

‎मंच संचालन और धन्यवाद महाप्रबंधक (कल्याण) श्रीमती रेखा पांडेय ने किया। कार्यक्रम की सफलता में कल्याण विभाग और अन्य विभागों का योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन सीसी एंड पीआर विभाग द्वारा तैयार की गई एक विशेष भावनात्मक प्रस्तुति के साथ की गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK