Jharkhand Weather : कल से लगातार तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, ये जिले प्रभावित

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून की गतिविधि सामान्‍य रही। बीते 24 घंटे में राज्‍य के लगभग सभी जगहों पर बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश बोकारो के तेनुघाट में दर्ज की गई। राज्‍य में फिर 29 जून से लगातार तीन दिन बहुत भारी बारिश होने के संकेत हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 29 जून को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 29 जून से 4 जुलाई तक राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 29 जून से 1 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

यहां भारी होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 29 जून को राज्‍य के पश्चिमी एवं उत्‍तरी-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 30 जून को राज्‍य के पश्चिमी एवं उत्‍तरी-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, गिरिडीह, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 1 जुलाई को राज्‍य के दक्षिणी, मध्‍य और उत्‍तर-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बहुत भारी बारिश होगी

केंद्र के अनुसार 29 जून को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी और इसके निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र के अनुसार 30 जून को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी और इसके निकटवर्ती उत्‍तरी भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र के अनुसार 1 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तरी-पश्चिमी और इसके निकटवर्ती दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला जिले में देखने को मिलेगा। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *