लोहरदगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कड़ी कार्रवाई करते हुए लोहरदगा जिले में ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल के लेखा लिपिक को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लेखा लिपिक वरण कुमार को 5000 रुपये घूस लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), रांची की टीम ने पकड़ा।
मामला उस वक्त सामने आया जब सफीकुल अंसारी नामक व्यक्ति ने ब्यूरो को लिखित शिकायत देकर बताया कि लोहरदगा प्रखंड के अरोकोना नावाटोली में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य उन्होंने पूरा किया। इसकी कुल लागत 3,62,321.93 थी। प्रारंभिक भुगतान 58,721 हो चुका था, लेकिन बाकी राशि के भुगतान के लिए लेखा लिपिक वरण कुमार ने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की गई। लिपिक को 26 जून को लोहरदगा से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK