आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के जुरिया करम टोली में मनरेगा के तहत बनाए जा रहे सिंचाई कूप भारी बारिश के कारण ढह गया। लाभुक विजय उरांव ने कुआं गिरने का मुख्य कारण विभागीय लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा निर्माण कार्य के लिए ससमय ईट, बालू, सीमेंट समय से मिली होता तो बरसात पूर्व निर्माण कार्य पूरा हो जाता।
लाभुक ने पंचायत सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि कूप निर्माण कार्य के लिए दो नंबर का ईट भेजा गया है। बारिश के पूर्व लगभग अठारह फीट गहराई को पाटने के बाद अब लाभुक को अपना खर्च लगाकर बनाए जाने की बात कही जा रही है।
लाभुक ने बताया कि मैटेरियल भेजने वाले ने कहा जितना ईट, बालू, सीमेंट मिलना था मिल गया। उसने अब स्वयं के खर्च पर मैटेरियल लगाकर बनाने की बात कही। इस मामले पर पंचायत सचिव महफूज अंसारी ने कहा कि अगले वर्ष अधूरे सिंचाई कूप का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK