Jharkhand: छात्र की अपहरण के बाद हत्या, 25 लाख की मांगी थी फिरौती

Uncategorized अपराध झारखंड
Spread the love

बोकारो। झारखंड में अपराध के बढ़ते ग्राफ से लोगों की नींद उड़ गई है। ताजा मामला बोकारो स्टील सिटी का है, जहां एक कॉलेज छात्र 19 वर्षीय देवाशीष कुमार की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई।

अपहरणकर्ताओं ने उसकी रिहाई के एवज में परिजनों से 25 लाख की मांग की थी। पुलिस ने बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित गैमन कॉलोनी में एक मकान से उसका शव बरामद किया है।

देवाशीष बोकारो सेक्टर-3 का रहने वाला था। वह 10 जून की दोपहर मोबाइल पर किसी दोस्त का कॉल आने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो उसकी मां ने कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कई घंटों तक यहां-वहां तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद रीता देवी ने 11 जून को बोकारो स्टील सिटी थाने में पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसी दिन देवाशीष के मोबाइल नंबर से उसके ममेरे भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा गया, जिसमें देवाशीष रस्सी से बंधा हुआ था। वीडियो में बतौर फिरौती 25 लाख की मांग की गई थी। फिरौती की रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस की टीम गुरुवार को गैमन कॉलोनी पहुंची, तो वहां एक मकान में उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया। उसकी हत्या पत्थर से कूचकर की गई थी।

वारदात की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैली। उसकी मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र का शव बरामद होने के बाद पुलिस के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अब तक की जांच में इस अपहरण और हत्याकांड में देवाशीष के कुछ करीबियों के नाम सामने आए हैं। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj