
अहमदाबाद। दुखद खबर आ रही है, अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गयी है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी।
विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। विजय रुपाणी लंदन जा रहे थे।
विजय रुपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज का कहना है कि विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं। उनकी पत्नी 6 महीने से वहीं थीं। उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे। तभी अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया।
यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है। अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की क्रैश फ्लाइट में गुजरात पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित इस विमान में कुल 230 यात्री, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स शामिल थे।
यह एक बेहद भीषण विमान हादसा है। इस हादसे का वीडियो सामने आया है। विमान एक रिहायशी इलाके में गिरता दिख रहा। इलाके में घरों की छत से टकराने के कुछ ही पल में आग का भीषण गोला उठता है पूरा आसमान धुआं से भर जाता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj