विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में 8 जून, 2025 को एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है। इसमें सबों से उपस्थित होने की अपील की गई है।
झारखंड प्रदेश हिन्दू धार्मिक न्यास की निबंधित इकाई मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सचिव ज्योतिर्विद पंडित मुरलीधर मिश्र ने कहा कि बुलाई गई बैठक में समिति के सभी कोटि के सदस्यों के साथ-साथ तमाम श्रद्धालु आम जनों का भी शामिल होना अनिवार्य है। इस बैठक में यहां की व्यवस्था संबंधी विभिन्न बिंदुओं के साथ साथ आगामी योजनाओं को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा, जो अति आवश्यक है।
अत: सभी लोग बैठक में अवश्य उपस्थित होने का कष्ट करेंगे। एक बात और जो भी श्रद्धालु यह सूचना पढ़ रहे हैं वे अपने संपर्क के तमाम लोगों से बैठक में भाग लेने का जरूर आग्रह करें। ध्यान रहे अधिक से अधिक लोगों तक सूचना अवश्य पहुंचनी चाहिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK