
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, बरवाटोली की तृतीय वर्षगांठ समारोह 4 और 5 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां मंदिर कमेटी ने पूरी कर ली है। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 4 जून, 2025 को पूजन, भव्य शोभा यात्रा एवं महाआरती के बाद 12 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया है। भव्य शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जो पूरे नगर का भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुचेगी।
आयोजन समिति के मुताबिक 5 जून, 2025 को पूजन एवं भव्य भंडारा दोपहर 2 बजे से अनवरत जारी रहेगी। शाम 7 बजे से 12 घंटे का अखंड हरी कीर्तन होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य, धार्मिक संगठनों के लोग लगे हुए हैं।
मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक डॉ गणेश प्रसाद ने बताया कि पूर्व के समय में बरवाटोली की पहचान अच्छा नहीं माना जाता था। अब परिस्थिति बदल गई है। अब बरवाटोली की पहचान धार्मिक अनुष्ठान व संस्कृति को बढ़ावा देने की है। लोगों मे शांति और सौहार्द का संदेश बरवाटोली देता है।
अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने बताया कि मंदिर की तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। सभी के लिए जलपान का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष चंदन गोयल, निखिल गर्ग, कुशल मित्तल, दुर्गा प्रजापति, मृत्युंजय मधुप, गुड्डू तमेड़ा, भोला साहू, उज्ज्वल आनंद, गौरव अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK