
- स्कूली छात्रों में दिखा जागरुकता और रचनात्मकता का अद्भुत संगम
रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के पर्यावरण एवं वन विभाग ने 2 जून 2025 को एकदिवसीय रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इनमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को 4 जून, 2025 को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन लेखन एवं कविता लेखन जैसे विविध रचनात्मक आयाम शामिल थे। इसका विषय ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ था। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता पैदा करना और उन्हें सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
लगभग 200 छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला, पर्यावरणीय ज्ञान और नवाचारी सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रों, पोस्टरों और कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी गहरी संवेदनशीलता और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध सशक्त संदेश प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (पर्यावरण) श्रीमती संगीता ने कहा, “बच्चों को पर्यावरणीय गतिविधियों में सम्मिलित करने से उनमें जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। प्रतिभागियों की लगन और समर्पण देखकर यह स्पष्ट है कि हमारी भावी पीढ़ी एक स्वच्छ और हरित पृथ्वी के लिए सजग है।”
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK