
बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, साइंस सिटी और जैविक उद्यान ले जाया गया
रांची। लोहरदगा के नदी नगड़ा स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय के चौथी एवं पांचवीं कक्षा के बच्चों को वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, साइंस सिटी एवं बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, ओरमांझी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान रांची से 75 किलोमीटर दूर से आए ग्रामीण परिवेश के बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। दयानंद पब्लिक स्कूल के संचालक नागेश्वर कुमार सिंह ने परिवहन की व्यवस्था कर सरकारी विद्यालय के बच्चों को सैर कराया गया।
शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) का शुभारंभ रांची के अरगोड़ा चौक से किया गया। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद, विजय बहादुर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दास एवं दयानन्द पब्लिक स्कूल के संचालक एवं समाजसेवी नागेश्वर कुमार सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। उनके द्वारा चॉकलेट एवं अन्य खाद्य सामाग्री का वितरण बच्चों के बीच किया गया।
सबसे पहले बच्चों और उनके साथ आए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षकों को बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (पूर्व कारा) का भ्रमण कराया गया। यहां बच्चे झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनकी वीर गाथा के साथ झारखंड की संस्कृति की झलक से रूबरू हुए।
इसके बाद साइंस सिटी, टैगोर हिल का भ्रमण कराया गया। यहां बच्चों ने तारामंडल सहित वैज्ञानिक अन्वेषणों का अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने सरल एवं रोचक ढंग से बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। फिर उन्हें बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, ओरमांझी ले जाया गया। यहां बच्चों ने रंग बिरंगी चिड़ियां, मनमोहक मोर, शेर, भालू, गैंडा, हिरण आदि के अतिरिक्त स्नेक वर्ल्ड को पहली बार करीब से देखा।
भ्रमण के क्रम में बच्चों ने अपने नोट बुक में सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को लिखा, ताकि वे विद्यालय खुलने के बाद अपना अपनी प्रस्तुति साझा कर सकें।
उक्त शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय बाल संसद के सभी सदस्य सहित प्रधानमंत्री शिवानी कुमारी, उप प्रधानमंत्री निशांत उरांव, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय रांची के स्कॉलर एवं विद्यालय के पूर्व छात्र पुनीत लोहरा, सैनिक विद्यालय के नौवीं के छात्र कृतिक राज, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतिया उरांव, राजकुमार उरांव, सबिता उरांव, वार्ड सदस्य देवचरण उरांव, माता समिति सदस्य मुनियां उरांव, शिक्षिका मनिता लकड़ा, शांति उरांव सहित अभिभावक भी शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK