
हजारीबाग। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी के सहयोग से माहवारी स्वच्छता पर एक जागरुकता कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय किशोरी बालिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता, भ्रांतियों के निवारण और स्वच्छ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी देना था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जानकारीपूर्ण सत्र लिए गए।
यह पहल परियोजना की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित की गई, जो स्थानीय समुदायों में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK