रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने अपने सिग्नेचर प्रोजेक्ट खिचड़ी वितरण अभियान के 44वें सफल सप्ताह का जश्न मनाया। इस खिचड़ी वितरण को जीपी सेल्स के विभोर सिंघानिया ने उनके जन्मदिन पर प्रायोजित किया था।
इस अवसर पर ज़ोन चेयरपर्सन एवं चार्टर अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, लीडरशिप चेयरपर्सन मोनिका गोयनका, सर्विस चेयरपर्सन पीयूष कुमार और अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
ज़ोन चेयरपर्सन शैलेश अग्रवाल ने कि यह हमारे सेवाभाव और सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिंब है। हम इसी समर्पण के साथ अपनी सेवाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे।
सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि हर सप्ताह हमारे सेवा प्रयासों को एक नई ऊंचाई प्रदान करता है। हम हमेशा अपने समुदाय की बेहतरी के लिए तत्पर रहेंगे। कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं प्रवक्ता लायन अल्तमश आलम ने जागरुकता और सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि हमारी पहल को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK