
प्रशांत अंबष्ठ
गोमिया। गुजरात के सूरत में दो मंजिला बिल्डिंग से गिरने से गोमिया के प्रवासी मजदूर रेशका हेंब्रम की मौत हो गई है। घटना बीती रात की है। मृतक गोमिया के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के राजडेरवा गांव का रहने वाला था। सूरत में सेटरिंग मिस्त्री का कार्य करता था।
रेशका हेंब्रम की मौत की सूचना गुजरात में काम करने वाले साथी मजदूर मोहन मुर्मू ने दूरभाष पर दी। उसने बताया कि बीती रात हम तीन लोग खाना खाने के बाद दो मंजिला बिल्डिंग की छत पर सोने चले गए थे। जब सुबह 4 बजे नींद खुली, तब रेशका हेंब्रम को गायब पाया। खोजबीन करने पर देखा कि वह बिल्डिंग के नीचे गिरा हुआ है।
आनन-फानन में पुलिस को सूचना देते हुए उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि हमलोग के सो जाने के बाद वह देर रात को शौच के लिए उठकर छत के किनारे चला गया। तभी नीचे गिर गया होगा।
स्थानीय पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव को दोपहर 3 बजे हमलोग को सौंप दिया। शव के रविवार सुबह तक गोमिया पहुंचने की संभावना है।
रेशका हेंब्रम की मौत हो जाने की सूचना राजडेरवा गांव पहुंचते ही वहां मातम पसरा हुआ है। घर में मौजूद पत्नी सोली मुनी देवी, भाई सानू मांझी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK