
चाईबासा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन विकास की नींव उन्हीं के नेतृत्व में रखी गई। उन्होंने कहा कि मतदाता की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने, पंचायत राज व्यवस्था लागू करने और महिलाओं को स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में 33% आरक्षण दिलवाने जैसे ऐतिहासिक फैसले भी राजीव गांधी के कार्यकाल की देन हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और वे आज भी देशवासियों के दिलों में जीवित हैं। सभी नेताओं ने एक स्वर में उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने भारत को आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, प्रवक्ता त्रिशानु राय, जिला महासचिव बालेमा कुई, कैरा बिरुवा, अशोक बारीक, लियोनार्ड बोदरा, जिला सचिव जाम्बी कुदादा, संतोष सिन्हा, जहांगीर आलम, राखी सालुजा, सनातन बिरुवा, राधा मोहन बनर्जी, मो. सलीम, दिकु सावैयां, साकरी दोंगो, सोनाराम कोड़ाह, सिकुर गोप, सुरेश चंद्र सावैयां, चंद्र भूषण बिरुवा, संजय हेम्ब्रम, गोरा सिंह आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK