
नई दिल्ली। कोरोना की फिर भारत में एंट्री से हड़कंप मच गया है। 257 नए मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों ने आने वाले समय में मामलों में संभावित वृद्धि को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
19 मई 2025 तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 257 है। इनमें से अधिकांश मरीज हल्के लक्षणों से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।
कोरोना की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपातकालीन चिकित्सा राहत, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, आईसीएम और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि देश में फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन नज़र रखने और पूर्व तैयारी की आवश्यकता बनी हुई है।
कोविड-19 के मामलों में हालिया उछाल JN.1 वैरिएंट और उसके उपवंशों जैसे LF.7 और NB.1.8 के कारण देखा जा रहा है। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन BA.2.86 का वंशज है।
JN.1 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिसंबर 2023 में वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट घोषित किया था। इसमें लगभग 30 म्यूटेशन पाए गए हैं, जिससे इसकी संक्रमण क्षमता अधिक मानी जा रही है।
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों जैसे सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड में मई की शुरुआत से कोविड मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। सिंगापुर में एक ही हफ्ते में 14,000 से अधिक नए मामले सामने आए। हांगकांग और थाईलैंड में भी तेजी से संक्रमण फैला है।
मामले में विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में भी तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोरोना मामलों में मामूली उछाल देखा जा रहा है।
हालांकि यह उछाल चिंताजनक स्तर तक नहीं पहुंचा है, लेकिन विशेषज्ञ एहतियात बरतने, टीकाकरण की निगरानी और जांच क्षमता बनाए रखने पर जोर दे रहे हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj