- आगमन को लेकर हो रही तैयारी, होगा कार्यालय का उद्घाटन
आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। झारखंड के चर्चित डुमरी विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के निर्देश पर चाईबासा में पार्टी का स्थाई कार्यालय खोलने की तैयारी जोरों पर है। इसे लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन 23 मई, 2025 को खपरसाई, विजय मेडिकल के पास होगी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन, जनता दरबार की जानकारी साझा करना, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करना और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करना है। इस बैठक में जिला कमेटी के साथ-साथ सभी प्रखंड कमेटी के पदधारी और सदस्य मौजूद रहेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार 23 मई को ही केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो चाईबासा पहुंचेंगे। वे कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करेंगे। साथ ही, एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी ने सभी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK