
गुजरात। अहमदाबाद के वीडियो चंदोला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई 20 मई को शुरू हुई। अहमदाबाद नगर निगम ने 2.5 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू किया। इस काम में 35 हिताची और 15 जेसीबी मशीनों ने 3000 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की।
अहमदाबाद के चंदोला में 10,000 अवैध ढांचों को ध्वस्त करना शुरू किया गया है। इस क्रम में घुसपैठियों द्वारा किए गए 2.5 लाख वर्ग मीटर से अधिक अवैध अतिक्रमण को आज ध्वस्त किया जा रहा है। इसे प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है।
कार्रवाई की प्रमुख बातें
चंदोला झील के आसपास का क्षेत्र, जिसे ‘मिनी बांग्लादेश’ भी कहा जाता है, इस अभियान का मुख्य केंद्र है। यहां अवैध रूप से बसे बांग्लादेशी नागरिकों की उपस्थिति की बात सामने आई है। पहले चरण में 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया गया था।
दूसरे चरण में 2.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का लक्ष्य है, जिसमें लगभग 8000 अवैध ढांचों को तीन दिनों में हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3000 पुलिसकर्मी और 25 स्टेट रिजर्व पुलिस की कंपनियां तैनात की गई हैं।
स्थानीय निवासियों को पहले ही लाउडस्पीकर के माध्यम से अपने घर खाली करने के लिए सूचित किया गया था। जो लोग 2010 से पहले से वहां रह रहे हैं, उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आवास योजना के तहत पुनर्वास का विकल्प दिया जा सकता है।
कुछ स्थानीय निवासियों और संगठनों ने इस कार्रवाई को अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ लक्षित बताते हुए विरोध किया है। हालांकि, प्रशासन ने इसे कानून के तहत और न्यायालय के आदेशों के अनुसार बताया है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK