
- नन्ही बच्ची के गाये मनमोहन भजनों पर झूमे भक्त
रांची। पुंदाग में स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 207वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन 18 मई को किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा महाप्रसाद का आयोजन निर्मला गाड़ोदिया, डॉ रमण कुमार, डॉ अनुज, अद्वय उनके परिवार के सौजन्य से किया गया।
अन्नपूर्णा महाप्रसाद का भोग दोपहर 12.30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाई। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। महाप्रसाद में केसर युक्त खीर, पुड़ी, पलाव, आलु चना का सब्जी, आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया। सभी श्रद्धालुओं के बीच आमरस बोतल बंद जूस प्रसाद का वितरण डूंगरमल अग्रवाल, ललिता पोद्दार एवं प्रमिला महलका के सौजन्य से किया गया।
इसके बाद भजन संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने मनमोहक भजनों पर श्रोताओं को खूब झुमाया। नन्ही बच्ची द्वारा गाये मधुर भजनों ने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय बन गया। इसके बाद सामूहिक रूप से महाआरती की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुनील पोद्दार, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, मनीष सोनी, मधु जाजोदिया, प्रभास गोयल, आशा मुंजाल,संतोष देवी अग्रवाल, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, धीरज गुप्ता, अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK