

रांची। झारखंड में बीच-बीच में हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। आज (5 मई) भी रांची समेत कुछ जिलों में तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। तेज हवा के साथ गर्जन और बारिश हो सकती है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने रांची समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम की यह स्थिति अगले दो दिनों यानी मंगलवार (7 मई) तक रह सकती है। इस दौरान आंशिक बादल छाये रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है। जिन जिलों में आंधी पानी की संभावना है, उसमें रांची के अलावा चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और संथाल परगना के जिले शामिल हैं।
बताते चलें कि, पिछले तीन दिनों से राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। इससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सात मई के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj



