नई दिल्ली। बड़ी खबर आई है, ज्योतिर्मठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस सासंद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिन्दू धर्म से बहिष्कृत कर दिया है। साथ ही कहा है कि, उन्हें हिन्दू धर्म का न माना जाए।
बता दें कि, राहुल गांधी ने संसद में मनुस्मृति को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर शंकराचार्य ने उनसे जवाब मांगा था। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को एक पत्र भी लिखा था। लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी उसका जवाब नहीं आया, तो शंकराचार्य ने राहुल गांधी को हिन्दू धर्म से बहिष्कृत करने का एलान कर दिया।
शंकराचार्य ने कहा है कि संसद में राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म का अपमान किया है। उन्होंने संसद में कहा है कि आपकी मनुसमृति को मैं नहीं मानता हूं, मैं सिर्फ संविधान को मानता हूं।
लेकिन हकीकत यह है कि जो भी हिन्दू धर्म को मानता है वह मनुस्मृति से जुड़ा हुआ है। शंकराचार्य ने यह भी कहा कि मनुस्मृति हमारी किताब है, यह हमारा ग्रंथ है। ऐसे में अगर राहुल गांधी मनुस्मृति को नहीं मानते हैं, तो वे हिन्दू नहीं हैं।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी पंडित और हिन्दुओं से अपील की है कि राहुल गांधी से पूजा पाठ न कराया जाए, राहुल के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न हों, क्योंकि जो धार्मिक ग्रंथों और सिद्धांतों को नहीं मानता है, तो उसे हिन्दू नहीं माना जा सकता है।
इसके अलावा, उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी जैसे लोगों की वजह से ही धर्म को हानि हो सकती है। इस मामले में हमें राहुल गांधी की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj