जम्मू-कश्मीर। अभी-अभी दुखद खबर जम्मू-कश्मीर के रामबन से आ रही है, जहां रविवार, 4 मई को बड़ा हादसा हो गया। यहा बैटरी चश्मा के पास सेना की एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।
इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना का काफिला उधमपुर से श्रीनगर जा रहा था और काफिले की एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।
सेना की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर रामबन में बैटरी चश्मा के पास करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के समय गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।
मगर घटनास्थल से तीन जवानों के शव बरामद किए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल पुलिस और रामबन त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू किया।
गाड़ी में चालक और जवान सवार थे। घटनास्थल से तीन जवानों के शव बरामद किए गए हैं। मृतक जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मालूम हो कि, इससे पहले 4 जनवरी को बांदीपोरा जिले में सेना का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में 4 जवानों की मौत हुई थी। 2 जवान गंभीर रूप से घायल थे। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj