- महिलाओं ने कलशयात्रा में हिस्सा लिया
रांची। चुटिया रांची केतारी बागान के समीप स्वर्णरेखा नदी के तट स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर की तृतीय वर्षगांठ बड़े धूमधाम से बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलशयात्रा में हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधान में कलश लेकर मंदिर प्रांगण से प्रातः 5 बजे बहु बाजार स्थित वनस तालाब के लिए निकल गए। विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए और बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए बनस तालाब पहुंचे।
बनस तालाब में पंडित रंजीत पांडे और पंडित पंकज पांडे ने पूजा अर्चना कराई। मुख्य यजमान के रूप में सुरेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेश साहू, आलोक कुमार बंटी, रामशरण तिर्की और संजय साहू ने सपत्नीक पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद महिलाएं अपने-अपने कलश में जल लेकर पुनः बनस तालाब से मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद बाबा की पूजा अर्चना की। रुद्राभिषेक किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर लोगों ने बाबा की पूजा अर्चना की। दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया। यह अनवरत देर रात तक चला रहा। शाम 7 बजे बाबा का विशेष श्रंगार कर महाआरती की गई l
इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, सुरेश सुरेश्वर महादेव मंदिर के महासचिव संतोष कुमार, संजय कुमार, रितिक राज, विक्रम साहू, दिलीप साहू, बलम साहू, धनंजय सिंह, कृष्णा साहू, नंदू ठाकुर, अर्जुन साहू, गुजा तिर्की, रतन लाल, मनोज महतो, राजदीप महतो, मनीष साहू, हीरा प्रसाद, अमित कुमार, दशरथ सिंह, मुकेश केसरी, केशव केसरी, रणजीत राम, मनपुरन नायक, शत्रु नायक, भोला साहू, बबलू साहू सहित अन्य ने सहयोग दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK