पलामू। बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पलामू जिले के सभी विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने जारी निर्देशों में सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और सहायक शिक्षकों को छात्रों के लिए गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतज़ाम करने को कहा है।
निर्देशों के अनुसार, विद्यालयों में छायादार स्थान पर घड़ा के साथ-साथ नींबू पानी, ग्लूकोज़ और गुड़ की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, मध्याह्न भोजन में ठंडी और पौष्टिक चीज़ें जैसे खीर, खसखस, टमाटर, खीरा आदि शामिल करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षकों को सलाह दी गई है कि वे छात्रों को गर्मी से संबंधित सावधानियों के बारे में जागरूक करें। सुबह की प्रार्थना सभा में लू से बचाव के उपायों पर जानकारी दें। साथ ही, बच्चों को घर से गमछा या तौलिया लेकर आने की सलाह देंगे। उनके अभिभावकों से संपर्क उनका ध्यान आकृष्ट करें।
इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे तेज गर्मी और लू से सुरक्षित रहें। उनकी पढ़ाई पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK