राज्यपाल ने विद्यार्थियों से ‘पर्यावरण रक्षक’ बनने का किया आह्वान

झारखंड
Spread the love

  • राज भवन में विश्व पृथ्वी दिवससमारोह आयोजित

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में राज भवन के बिरसा मंडप में ‘विश्व पृथ्वी दिवस समारोह’ का आयोजन 23 अप्रैल को किया गया। इस अवसर पर डीपीएस, रांची के विद्यार्थियों ने पर्यावरण विषयक संदेशों से युक्त विविध प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। राज्यपाल ने राज भवन परिसर में पौधरोपण कर इस दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

राज्यपाल ने कहा कि यह दिवस हमें हमारी धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उसके संरक्षण के लिए अपने दायित्वों को निभाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “Our Power, Our Planet” हम सभी को नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को 2030 तक तीन गुना बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण की देखभाल करना भारतीय जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है और भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने में संपूर्ण विश्व को दिशा दिखा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में वृक्षों को वंदनीय और नदियों को माता का दर्जा दिया गया है। यही दृष्टिकोण आज के वैश्विक संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। यदि हम ठान लें, तो भारत न केवल हरित विकास का अग्रदूत बनेगा, बल्कि भावी पीढ़ियों को एक समृद्ध और संतुलित पृथ्वी की सौगात भी दे सकेगा।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे भविष्य के निर्माता हैं। आपके छोटे-छोटे प्रयास, जैसे कि प्लास्टिक का कम उपयोग, जल और ऊर्जा की बचत, वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाना, अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्र/छात्राओं को ‘पर्यावरण रक्षक’ की संज्ञा दी। कहा कि उनका आचरण पूरे समाज को प्रेरणा दे सकता है।

राज्‍यपाल ने कहा कि राज भवन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय है, यहां वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा का उपयोग और जैविक खाद निर्माण जैसी पहल की गई हैं। उन्होंने सभी से धरती माता के प्रति कृतज्ञ रहने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सजग और समर्पित रहने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK