पलामू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (प्रमंडलीय कार्यालय, पलामू) की टीम ने एक रोजगार सेवक को 5 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 अप्रैल, 2025 को की गई। गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार वादी अखिलेश चौधरी ग्राम कोरवाडीह, थाना व जिला गढ़वा निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य का भुगतान कराने के लिए रोजगार सेवक गुलजार अंसारी द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत की जांच में आरोप सत्य पाए गए। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार आरोपी गुलजार अंसारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुलजार अंसारी वर्तमान में गढ़वा जिले के गढ़वा प्रखंड अंतर्गत कोरवाडीह पंचायत में तैनात है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू ने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK