जल संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, नगर परिषद कार्यालय घेर कर NH75 किया जाम

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। शहर में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से नाराज महिलाओं ने सोमवार सुबह नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने NH75 (रांची-चाईबासा मार्ग) को भी जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गई।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि पिछले 15 दिनों से शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि हर साल कई महीनों तक जलापूर्ति बाधित रहती है, लेकिन नगर परिषद की ओर से इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब टैक्स वसूली में नगर परिषद कोई कोताही नहीं बरतती, तब जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधा देने में असफल क्यों हो जाती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *