रांची। झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है। राजधानी रांची में कल यानी 17 अप्रैल 2025 से 220 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ईएसआईसी अस्पताल शुरू होने जा रहा है।
जी हां, सही पढ़ा आपने। केंद्र की मोदी सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधा को आम लोगों की पहुंच तक सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य बुनियादी स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। देश में मेडिकल सीट की संख्या बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज में मौजूद सुविधाओं को अपग्रेड करने का काम हो रहा है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में 220 बिस्तरों वाले नव विकसित ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
यह अत्याधुनिक अस्पताल झारखंड राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने में मददगार होगा।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के अलावा विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मांडविया ईएसआई लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे और उन्हें नकद लाभ प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।
साथ ही अस्पताल के निर्माण में शामिल श्रमिकों को भी सम्मानित करेंगे। इस आधुनिक अस्पताल से 5 लाख से अधिक बीमित व्यक्तियों (आईपी) और उनके आश्रितों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
अस्पताल परिसर में एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार अतिरिक्त मंजिलें हैं, जो 7.9 एकड़ के परिसर में फैली हुआ है। नयी इमारत का निर्माण 99.06 करोड़ की लागत से किया गया है और यह 17559 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुआ है।
यह 4 मंजिली इमारत है, जिसमें 3 आधुनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) के अलावा एक अतिरिक्त ऑपरेशन थियेटर (ओटी) है। इसमें 34 वार्ड और 6 आइसोलेशन वार्ड, 40 ओपीडी कमरे और सभी डॉक्टरों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त जगह है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


